main page

BB15: लड़ाई के बीच करण ने तेजस्वी को किया KISS, सलमान बोले- 'अरे वाह ये पहले ही कर देते'

Updated 30 January, 2022 03:56:02 PM

शो ''बिग बॉस 15'' का विनर मिलने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। रश्मि देसाई शो से बाहर हो चुकी है। फिनाले के पहले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती दिखी। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े। शमिता और तेजस्वी को लड़ते देख करण कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया कि झगड़ा खत्म हो गया।

मुंबई. शो 'बिग बॉस 15' का विनर मिलने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। रश्मि देसाई शो से बाहर हो चुकी है। फिनाले के पहले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती दिखी। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े। शमिता और तेजस्वी को लड़ते देख करण कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया कि झगड़ा खत्म हो गया।

Bollywood Tadka
 दरअसल, शमिता को आंटी कहकर ऐज शेम करने के मुद्दे पर सलमान के सामने लड़ पड़ती है। तेजस्वी सफाई देते हुए कहती हैं कि वे ऐज शेम नहीं कर रही थीं, बस मजाक में कर रही थी। वहीं शमिता तेजस्वी पर भड़कते हुए कहती हैं कि वह उनकी ऐज शेम कर रही थीं। दोनों अपनी अपनी बातों पर डटे हुए थे। दोनों की लड़ाई को बढ़ता देख करण आते हैं और तेजस्वी के गाल पर किस कर देते हैं। करण के किस करने पर तेजस्वी चुप हो जाती है और मुस्कुराने लगती है। यह देख सलमान भी हंस पड़ते हैं और करण से कहते हैं 'अरे वाह ये पहले ही कर देते।' ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बता दें करण और तेजस्वी की रिलेशनशिप पूरे शो में चर्चा का विषय रहा। दोनों ने शो में अपनी फील‍िंग्स का इजहार भी किया था। फिनाले एप‍िसोड के बीच तेजस्वी ने शो खत्म होने के बाद करण को मिस करने की बात कही वे कहती हैं- 'मैं करण के साथ ब‍िताए पलों को मिस करूंगी। रात को उसके साथ धीमी आवाज में बात करना मिस करूंगी।'

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

salman khanreactedkaran kundrrakissestejasswi prakashBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...