बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। सलमान ने फिल्म ‘करण अर्जुन’ को याद करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया।
31 Dec, 2018 12:56 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। सलमान ने फिल्म ‘करण अर्जुन’ को याद करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह शाहरुख के साथ ‘करण अर्जुन’ फिल्म का हिट गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान और शाहरुख की दोस्ती साफ देखी जा सकती है। सलमान और शाहरुख एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आए हैं।
बता दें कि एक बार इन दोनों में कुछ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद दोनों ने सालों एक दूसरे की शक्लें नहीं देखी। फैंस ने हिंदुस्तानी सिनेमा के इन दो सबसे मशहूर चेहरों की दोस्ती देखी फिर दुश्मनी भी और अब एक बार फिर जब ये करीब आए हैं तो क्या खूब आए हैं। सलमान हाल ही में शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘ज़ीरो’ के एक गाने ‘इसकबाज़ी’ में भी दिखे थे। सलमान ने खुद ही शाहरुख की फिल्म के इस गाने में काम करने की इच्छा जाहिर की थी।
फिल्म 'भारत' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।