हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। सामंथा के जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरे हैं। बीते दिनों सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस को देखने के बाद ये कयास और भी तेज हो गए हैं। वहीं हाल ही में इस विदेशा बाला ने प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। हॉलीवुड हसीना को इस अंदाज देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची सामंथा धार्मिक
26 Dec, 2021 12:49 PMबॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। सामंथा के जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरे हैं। बीते दिनों सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस को देखने के बाद ये कयास और भी तेज हो गए हैं। वहीं हाल ही में इस विदेशा बाला ने प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। हॉलीवुड हसीना को इस अंदाज देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची सामंथा धार्मिक रंग में रंगी नजर आ रही हैं। मंदिर में दोनों हाथ जोड़कर एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक जी को नमन किया और इसके बाद प्रसाद भी गृहण किया।
पहली बार मंदिर पहुंची एक्ट्रेस को वहां के पंडित ने उन्हें सिद्धिविनायक की तस्वीर देकर सम्मानित किया। दर्शन के बाद एक्ट्रेस मंदिर में कई पोज भी देती नजर आईं।
इस दौरान ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग नजर आईं। इसके ऊपर से उन्होंने येलो कलर का साफा कैरी किया हुआ है। ओवरऑल लुक में सामंथा काफी प्यारी लग रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-पहले हम प्रार्थना करते हैं फिर हम मंदिर की मिठाई खाते हैं..लवली यात्रा #siddhivinayak. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें, सामंथा लॉकवुड का जन्म 28 अप्रैल 1992 को लॉस एंजिल्स में हुआ। वह अमेरिकन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कैलिफ्रॉनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। हॉलिवुड की चंद फिल्मों में काम करने के बाद आजकल वह इंडिया ट्रिप पर हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बाद एक्टर ऋतिक रोशन के साथ मुलाकात कीं। माना जा रहा है कि सामंथा बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।