main page

10 साल तक सलमान के साथ रिलेशन में रहने के बाद इस क्रिकेटर से संगीता बिजलानी ने रचाई थी शादी

Updated 09 July, 2018 11:44:18 AM

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी आज अपना 53वां बर्थडे मना रही है। 9 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्मी संगीता का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। देखते ही देखते संगीता उन दिनों मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। उनके ग्लैमर को देखते हुए संगीता को ''बिजली'' नाम से पुकारा जाने लगा।

मुंबई: पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी आज अपना 53वां बर्थडे मना रही है। 9 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्मी संगीता का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। देखते ही देखते संगीता उन दिनों मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। उनके ग्लैमर को देखते हुए संगीता को 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा।

 

Bollywood Tadka

 

1980 में संगीता ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद उनके लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई। 1987 में संगीता ने फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें उनके अपोजिट आदित्य पंचोली थे। साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'हथियार' संगीता के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

 

Bollywood Tadka


फिल्मों से ज्यादा संगीता बिजलानी सलमान खान से अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया। सलमान ने भी 'कॉफी विद करण' में कबूला था कि कैसे वो शादी के बेहद नजदीक आ गए थे।

 

Bollywood Tadka

 

दरअसल, सलमान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी का मन बनाया हालांकि अजहर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे लेकिन संगीता पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। अजहर की पहली पत्नी नौरीन को इसकी जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली थी।

 

Bollywood Tadka


संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। वहीं संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली। उन्होंने अपना नाम आयशा रखा लेकिन संगीता और अजहर का रिश्ता उस समय टूट गया जब अजहर का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से जुड़ा। जिसके बाद साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं संगीता बिजलानी और सलमान खान आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर उन्हें सलमान खान के घर पर होने वाली पार्टियों में देखा जाता है।

 

Bollywood Tadka

:

Sangeeta Bijlanibirthday specialsalman khan

loading...