main page

संजय मिश्रा के हाथ में हुआ फ्रैक्‍चर, तस्वीर शेयर कर बोले- 'जब अपने दर्द को जाना.. तब दूसरों का दर्द महसूस हुआ'

Updated 28 July, 2022 10:18:07 AM

एक्टर संजय मिश्रा इस समय काफी तकलीफ में हैं। एक्टर के हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। संजय ने अपनी तस्वीर शेयर कर दर्द बयां किया है।

मुंबई. एक्टर संजय मिश्रा इस समय काफी तकलीफ में हैं। एक्टर के हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। संजय ने अपनी तस्वीर शेयर कर दर्द बयां किया है। 

Bollywood Tadka
संजय को हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। तस्वीर में एक्टर के शोल्‍डर सपोर्ट करने वाला एक ब्रेस लगा हुआ है। एक्टर की ये तस्वीर अस्पताल में क्लिक की हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- 'एक टूटा फूटा एक्टर.. हेयरलाइन फ्रैक्चर.. जब अपने दर्द को जाना.. तब दूसरों का दर्द महसूस हुआ। इसलिए कहता हूं जय हनुमान वाकई में जब इंसान खुद किसी तकलीफ से गुजरता है, तभी उसकी पीड़ा समझ आती है। वैसे संजय मिश्रा की तस्वीर के पीछे लिखा हुआ है। सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी का जीवन मंगलमय बने और कोई भी दुख का भागी न बने।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने के दुआ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो संजय अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में भी दिखाई दिए थे। वहीं अब संजय बहुत जल्द कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sanjay mishrasufferedfractureBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...