main page

बॉयफ्रेंड संग श्रुति हासन ने रचाई शादी! शांतनु हजारिका ने खुलासा करते हुए कहा- 'हम क्रिएटिव लोग हैं क्रिएटिव चीजें करते हैं'

Updated 24 March, 2022 01:21:44 PM

एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने काम के दम पर अच्छी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों शांतनु हजारिका को डेट कर रही है। लंबे समय तक शांतनु के साथ अपने रिलेशनशिप को छुपाने के बाद श्रुति ने इसे ऑफिशियल कर दिया था। वहीं अब हाल ही में श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने खुलासा किया है कि दोनों ने शादी कर ली है।

मुंबई. एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने काम के दम पर अच्छी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों शांतनु हजारिका को डेट कर रही है। लंबे समय तक शांतनु के साथ अपने रिलेशनशिप को छुपाने के बाद श्रुति ने इसे ऑफिशियल कर दिया था। वहीं अब हाल ही में श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने खुलासा किया है कि दोनों ने शादी कर ली है। 

Bollywood Tadka
शांतनु हजारिका ने कहा- 'दोनों की शादी हो चुकी है मगर ये नॉर्मल शादी नहीं बल्कि क्रिएटिव है। लॉकडाउन ने हमें और भी पेशेंस आ गए हैं। साथ ही एक अलग तरह की अंडरस्टैंडिंग बन गई है जो सिर्फ तब बनती है जब आप साथ रहते हैं। हम क्रिएटिवली शादीशुदा हो चुके हैं। जो दिखाता है कि हमारा रिश्ता कितना मजबूत है। हम क्रिएटिव लोग हैं जो साथ में क्रिएटिव चीजें करते हैं। जो हमारे लिए बहुत जरुरी है। जब शादी की बात आती है तो इस बारे में अभी नहीं पता। देखते हैं चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। कभी-कभी लोग श्रुति और उन्हें लोग काम के लिए क्रिटिसाइज करते हैं। ये इंडस्ट्री का भाग है। मैं इसे अपनी जॉब की तरह लेता हूं।'

Bollywood Tadka
बता दें शांतनु हजारिका एक डूडल आर्टिस्ट हैं जो म्यूजिक इंडस्ट्री के रफ्तार, डिवाइन, रित्विज जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। श्रुति और शांतनु एक-दूसरे को साल 2018 से जानते हैं और 2020 में दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया था। लॉकडाउन में भी दोनों साथ में ही थे। श्रुति और शांतनु सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

santanu hazarikarevealsshruti haasanmarriedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...