''दंगल गर्ल'' के नाम से फेमस सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह पंजाबी गाने ''लम्बर गिनी'' पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में सान्या डांस ट्रेनर शाजेब शेख के साथ ऐसे-ऐसे डांस मूव्स दिखा रही है कि आप शायद ही इस वीडियो से अपनी नजरें हटा पाए।
11 Jan, 2019 04:41 PMमुंबई: 'दंगल गर्ल' के नाम से फेमस सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह पंजाबी गाने 'लम्बर गिनी' पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में सान्या डांस ट्रेनर शाजेब शेख के साथ ऐसे-ऐसे डांस मूव्स दिखा रही है कि आप शायद ही इस वीडियो से अपनी नजरें हटा पाए। इसी के साथ शाजेब ने इसी वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि जब उन्होंने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था तब सान्या को चोट लगी हुई थी। खैर जब सान्या ठीक हुई तो उन्होंने झट से सान्या संग इस गाने पर परफॉर्म कर डाला।
बता दें कि सान्या ने फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह फिल्म 'पटाखा' और 'बधाई हो' में नजर आई थी।