main page

हॉस्पिटल में लंगड़ाते नजर आईं सपना चौधरी,हेल्थ अपडेट देते हुए बोलीं-'अब बिल्कुल ठीक,जल्दी मिलते हैं स्टेज पर'

Updated 15 March, 2022 02:27:43 PM

हरियाणी डांसर और बिग बाॅस फेम सपना चौधरी की कुछ दिन पहले ही क शो के दौरान सपना की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था। सपना की तबीयत खराब होने के बारे में पता चलने के बाद फैंस को उनकी बहुत चिंता हो रही थी। वहीं अब सपना की सेहत को लेकर एक

मुंबई: हरियाणी डांसर और बिग बाॅस फेम सपना चौधरी की कुछ दिन पहले ही क शो के दौरान सपना की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था। सपना की तबीयत खराब होने के बारे में पता चलने के बाद फैंस को उनकी बहुत चिंता हो रही थी। वहीं अब सपना की सेहत को लेकर एक खबर सामने आई हैं।

Bollywood Tadka

सपना चौधरी की तबीयत अब पहले से ठीक है। इस बात की जानकारी खुद सपना ने दी। सपना ने अस्पताल से एक वीड‍ियो शेयर कर अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया है।

Bollywood Tadka

उन्होंने पेशेंट वाली ड्रेस पहनी हुई है। वो किसी के सहारे के साथ लंगड़ाते हुए चल रही हैं। इस दौरान स्टाफ उनसे हालचाल भी पूछ रहा है तो वो बता रही हैं कि अब पहले से बेहतर हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है, 'अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप सबके आशीर्वाद का बहुत धन्यवाद। जल्दी मिलते हैं स्टेज पर।'

Bollywood Tadka

 बता दें कुछ दिनों पहले सपना रामपुर के बघेलान में लाइव शो के लिए गईं थीं। जहां शो के दौरान ही सपना की तबीयत खराब हो गई थी।उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दवाइयां देने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. सपना को उस दौरान डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। मगर उन्होंने तब वहां टेस्ट करवाने की बजाए दिल्ली आकर टेस्ट करवाने के लिए कहा था।

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

sapna choudharyhospitalhealth updateBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...