हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।
05 Jul, 2021 05:19 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।
तस्वीरों में सपना कलरफुल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
कानों के झूमके सपना की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में सपना गॉर्जियस लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को देख कर दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो बीतें दिनों सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए हैं। जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।