main page

महाशिवरात्रि पर सारा ने शेयर की ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन की तस्वीर, माथे पर चंदन तिलक और गले में हार पहने महादेव के रंग में रंगी दिखीं उर्वशी

Updated 01 March, 2022 04:48:10 PM

आज देवों के देव महादेव का महापर्व यानि महाशिवरात्रि है। इस मौके पर शिव भक्त बेहद खुश हैं और मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी शिव भक्ति की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सारा अली खान ने भी अपनी शिव के रंग में

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देवों के देव महादेव का महापर्व यानि महाशिवरात्रि है। इस मौके पर शिव भक्त बेहद खुश हैं और मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी शिव भक्ति की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सारा अली खान ने भी अपनी शिव के रंग में रंगे की तस्वीर शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

Bollywood Tadka


ये बात सबको पता है कि सारा अली खान देवों के देव महादेव की बड़ी भक्त हैं। उन्हें कई बार शिव के दरबार में दर्शन के लिए देखा गया है। हाल ही में उन्होंने शिव मंदिर से अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी महाशिवरात्रि..जय भोलेनाथ

Bollywood Tadka

 

वहीं उर्वशी रौतेला ने भी केदारनाथ से अपनी भोले बाबा के रंग में रंगे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ || ओम नमो शिवाय!  हैप्पी महाशिवरात्रि.भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा हमेशा आपके जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए बनी रहे। #हरहरमहादेव #महाशिवरात्रि.'' इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला अपने माथे पर चंदन तिलक लगाए, गले में फूलों की माला पहने और दोनों हाथ जोड़े पोज देती खूबसूरत लग रहीं हैं।

Bollywood Tadka

 


उर्वशी और सारा के अलावा कंगना रनौत, दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और रूबीना दिलाइक ने भी अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

Content Writer: suman prajapati

Sara Ali KhanUrvashi RautelaShiv TemplevisitPhotoMahashivratriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...