एक्ट्रेस सारा अली खान बोल्ड लुक्स से ज्यादा अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। फैंस को सारा का एथनिक लुक हमेशा पसंद आता है। हाल ही में पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान को मुंबई के जुहू में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
24 Aug, 2023 03:37 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सारा अली खान बोल्ड लुक्स से ज्यादा अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। फैंस को सारा का एथनिक लुक हमेशा पसंद आता है। हाल ही में पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान को मुंबई के जुहू में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान सारा अली खान व्हाइट कलर के सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
कैजुअल मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है और अपनी खूबसूरती से सबको को इम्प्रेस कर रही हैं।
गाड़ी से बाहर निकलते हुए वह कैमरे के सामने मुड़-मुड़ कर पोज दे रही हैं।
वर्कफ्रंट पर सारा अली खान को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ 'जरा बचके जरा हटके' में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।