main page

पत्नी की आत्महत्या के तीन महीने बाद अब कन्‍नड़ एक्टर सतीश वज्र की मौत, बरामद हुई खून से सनी लाश, साले पर लगा हत्या का आरोप

Updated 21 June, 2022 12:32:17 PM

कन्‍नड़ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सतीश वज्र की मौत हो गई है। एक्टर के घर से उनकी खून से सनी लाश मिली है। एक्टर बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। कहा जा रहा है कि सतीश की किसी अज्ञात शख्‍स ने हत्‍या कर दी है। तीन महीने पहले एक्टर की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस को शक है कि सतीश की हत्‍या उनकी पत्‍नी के भाई ने की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक्टर की मौत से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

मुंबई. कन्‍नड़ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर सतीश वज्र की मौत हो गई है। एक्टर के घर से उनकी खून से सनी लाश मिली है। एक्टर बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। कहा जा रहा है कि सतीश की किसी अज्ञात शख्‍स ने हत्‍या कर दी है। तीन महीने पहले एक्टर की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस को शक है कि सतीश की हत्‍या उनकी पत्‍नी के भाई ने की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक्टर की मौत से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। 

Bollywood Tadka
सतीश जिस घर में रहते थे, उसके मकान मालिक ने घर से खून निकलते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। सतीश की लाश फ्लैट के फ्लोर पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाला।

Bollywood Tadka
बता दें सतीश आरआर नगर में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार हुई। सतीश जैसे ही घर लौटे, दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया और एक्टर की हत्‍या कर दी। इसके बाद हत्‍यारे फरार हो गए। सतीश ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। एक्टर के परिवार वाले सतीश की पत्नी को पसंद नहीं करते थे, जिसके कारण घर में लड़ाई झगड़ा रहता। इन सब से तंग आकर ही सतीश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। आशंका है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सीतश के साले में ही उनकी हत्या की है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kannada actorsathish vajradeadresidencepolicesearchbrother-in-lawBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...