main page

'स्कैम 1992' फेम अंजली बरोट ने बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

Updated 18 February, 2021 12:55:02 PM

वेबसीरीज ''स्कैम 1992'' एक्ट्रेस अंजली बरोट बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंजली और गौरव ने 16 फरवरी को शादी की है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई. वेबसीरीज 'स्कैम 1992' एक्ट्रेस अंजली बरोट बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंजली और गौरव ने 16 फरवरी को शादी की है। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में अंजली रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप, ज्वैलरी और फूलों को माला से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

वहीं गौरव व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। गौरव ने पगड़ी और फूलों की माला से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें वेबसीरीज 'स्कैम 1992' में अंजली ने हर्षद मेहता के किरदार की पत्नी ज्योति का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। अंजली ने शादी की तस्वीरों के अलावा मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Content Writer: Parminder Kaur

Scam 1992fameAnjali BarotmarryboyfriendGaurav AroraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...