main page

बर्थडे पर सहनूर ने किया नेक काम, प्रवासी महिलाओं को दान किए 30 हजार सैनिटरी पैड्स

Updated 10 August, 2020 05:32:23 PM

कोरोना वायरस संकट में बहुत सारे स्टार्स लोंगो की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सबने जरूरतमंद लोंगो की मदद की। हाल ही में एक्ट्रेस सहनूर ने अपने बर्थडे पर प्रवासी महिलाओं को 30,000 सैनिटरी पैड दान किए हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस संकट में बहुत सारे स्टार्स लोंगो की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद,अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सबने जरूरतमंद लोंगो की मदद की। हाल ही में एक्ट्रेस सहनूर ने अपने बर्थडे पर प्रवासी महिलाओं को 30,000 सैनिटरी पैड दान किए हैं। सहनूर ने कहा 'मैं सैनिटरी पैड्स और फेस कवरिंग मास्क दान करने के लिए प्रत्येक छोटे घरों में गई, उनमें से कुछ सड़कों पर रह रहे थे जिन्हें देखना मेरे लिए दिल दुखाने वाला था।

Bollywood Tadka

यह मेरे लिए दिल को छूने वाला पल था। वैसे उन्हें कई चीजों की जरूरत है लेकिन मैंने उन्हें सैनिटरी पैड देने का सोचा। हर घर में एक महिला होती है और महिला को इसकी आवश्यकता होती है। हम सभी जानते हैं कि मुंबई बहुत खराब स्थिति में है, कोरोना, भारी बारिश और पता नहीं क्या क्या। मैं प्रत्येक मुंबईकर से विनती करती हूं कि वे कम से कम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी को भी समस्या का सामना ना करना पड़े।' 

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन था, मैंने हमारे समाज के लोगों के लिए कुछ किया है, जिन्हें वास्तव में इन चीजों की जरूरत थी। इस लॉकडाउन बर्थडे पर मुझे इससे अच्छा उपहार नहीं मिल सकता कि मैंने किसी जरुरतमंद की मदद की।'
काम की बात करे तो सहनूर के 'गर्ल फ्रेंड' सॉन्ग को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था आने वाले समय में वे संगीत वीडियो के लिए तैयारी कर रही हैं जिसमें वे खुद एक्ट करेंगी। सहनूर के पास भविष्य में कुछ अच्छेे और रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। जिनका वह जल्द खुलासा करेंगी।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

sehnoordonatessanitarypadsmigrantbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...