main page

दो शादियां टूटने पर बिखर गईं थीं शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम, बोलीं 'पहली बार झेला था दुख, दर्द और रिजेक्शन'

Updated 13 April, 2021 10:36:14 AM

एक्टर शाहिद कपूर की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नाकाम शादियों पर खुलकर बात की है। नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी और जिससे उन्होंने शाहिद कपूर  को जन्म दिया था। वहीं राजेश खट्टर संग दूसरी शादी के बाद वह ईशान खट्टर की मां बनी थीं, लेकिन दोनों शादियों में उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीलिमा ने बताया कि पहली शादी टूटने पर उन्हें बहुत दुख हुआ था जबकि दूसरी शादी टूटने पर उन्होंने कहा कि इसे बचाया जा सकता था

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहिद कपूर की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नाकाम शादियों पर खुलकर बात की है। नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी और जिससे उन्होंने शाहिद कपूर  को जन्म दिया था। वहीं राजेश खट्टर संग दूसरी शादी के बाद वह ईशान खट्टर की मां बनी थीं, लेकिन दोनों शादियों में उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा।

Bollywood Tadka

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीलिमा ने बताया कि पहली शादी टूटने पर उन्हें बहुत दुख हुआ था जबकि दूसरी शादी टूटने पर उन्होंने कहा कि इसे बचाया जा सकता था अगर उस पर उनका थोड़ा और कंट्रोल होता।

Bollywood Tadka


नीलिमा अजीम ने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने अपने दोस्त से शादी की थी और सब कुछ सही था। मैरे पेरेंट्स बहुत अच्छे थे। मेरे आसपास के लोग सब अच्छे थे। तो मुझे ये पता ही नहीं था कि कुछ जिंदगी में ऐसा भी हो सकता है जिसमें पांव फिसल जाए और हम गिर जाएं और रिजेक्शन का कोई सवाल ही नहीं था क्योंकि सभी मुझे बहुत प्यार करते थे और मेरे आगे पीछ रहते थे। लेकिन सब कुछ अचानक से खत्म हो गया, उनकी शादी टूट गई। मैंने पहली बार दुख, दर्द, रिजेक्शन एंजाइटी और डर झेला था। इससे उबरने में उन्हें तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लग गया।'

Bollywood Tadka


पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने राजेश खट्टर संग शादी रचाई। दूसरी शादी पर नीलिमा ने कहा, 'दूसरी शादी टिक सकती थी अगर कुछ चीजें न हुई होतीं। उन बातों को नजरअंदाज करना गलत होता और वो नामुकिन था। अगर उसमें थोड़ा लॉजिक, सेंस होता और उसे थोड़ा और कंट्रोल किया जाता तो शादी बच सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

नीलिमा अजीम ने कहा- मुंबई में काफी संघर्ष और दबाव होता है और कभी-कभी लोग इसके आगे झुक जाते हैं। लेकिन मेरे पास उठने और फिर से चलने की क्षमता है। मेरी जिंदगी में दो प्यारे बेटे (शाहिद और ईशान) हैं। वह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। इसके साथ ही वह मेरी खुशी और उत्साह का स्त्रोत हैं।'
बता दें नीलिमा ने पंकज कपूर कपूर से पहली शादी साल 1975 में की थी। पहली शादी टूटने पर नीलिमा अजीम ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था  कि उनसे (पंकज कपूर) अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। ये एक सच्चाई थी। वह  अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे। ये बात पचा पाना मेरे लए काफी मुश्किल था।' इसके बाद उन्‍होंने राजेश खट्टर से दूसरी शादी रचाई। साल 2004 में नीलिमा ने रजा अली खान से तीसरी शादी की।
 

 

 

Content Writer: suman prajapati

Shahid KapoormotherNeelima Azimspoketwo marriagesbroke upBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...