main page

बॉक्सर डिंको सिंह के निधन से दुखी शाहिद कपूर, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Updated 11 June, 2021 12:46:59 PM

एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह का गुरूवार को निधन हो गया है। उनका निधन लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हुआ। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर नेता जगत में शोक की लहर दौड गई है। नेता से लेकर अभिनेता उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर शाहिद कपूर ने भी बॉक्सर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाहिद कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा- ''पद्मश्री डिंको सिंह एक शानदार बॉक्सर थे। एक अवॉर्ड विनर खिलाड़ी जिन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया है। वो हम

बॉलीवुड तड़का टीम. एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह का गुरूवार को निधन हो गया है। उनका निधन लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हुआ। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर नेता जगत में शोक की लहर दौड गई है। नेता से लेकर अभिनेता उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर शाहिद कपूर ने भी बॉक्सर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Bollywood Tadka


शाहिद कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा- 'पद्मश्री डिंको सिंह एक शानदार बॉक्सर थे। एक अवॉर्ड विनर खिलाड़ी जिन्होंने कई बार देश का नाम रोशन किया है। वो हमेशा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहेंगे। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शंति दे।'


इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी डिंको सिंह की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो शाहिद की आगामी फिल्म ‘जर्सी’ है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं।  

Content Writer: suman prajapati

Shahid KapoorsaddeneddeathboxerDingko SinghBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...