''बिग बाॅस'' फेम शहनाज गिल हाल ही में चंडीगढ़ में गाने की शूटिंग करके सिद्धार्थ शुक्ला संग मुंबई वापिस लौटी हैं। शहनाज ने चंडीगढ़ में दो दिन तक शूटिंग की थी लेकिन इसके बावजूद वो अपने घरवालों से मिलने नहीं पहुंचीं।
12 Nov, 2020 09:06 AMमुंबई: 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल हाल ही में चंडीगढ़ में गाने की शूटिंग करके सिद्धार्थ शुक्ला संग मुंबई वापिस लौटी हैं। शहनाज ने चंडीगढ़ में दो दिन तक शूटिंग की थी लेकिन इसके बावजूद वो अपने घरवालों से मिलने नहीं पहुंचीं।
शहनाज की इस बात से उनके पिता संतोष सिंह सुख काफी नराज थे। जिसके बाद खबरें आईं हि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने शहनाज से जिंदगी भर बात ना करने की कसम खाई हैं।
वहीं अब इन खबरों को हवा देने वालों पर शहनाज के पिता काफी भड़ते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को बढ़ाने वालो को चेतावनी दी है। संतोष सिंह सुख ने दबे शब्दों में परिवार के मामले को पूरी दुनिया में उछलाने वालों के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- 'छोटी सी बात को इतना बड़ा मत बनाओ कि किसी के घर में आग लग जाए।' इसके साथ संतोष ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।
इसके पहले भी संतोष ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा-'अकेले आए हैं, अकेले जाएंगे, सब रिश्ते यहां ही रह जाएंगे।' वहीं शहनाज से बात ना करने वाले कमेंट के बाद कुछ लोगों ने संतोष की तस्वीर पर उनसे नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा- सर आपने सही नहीं किया अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर इस तरह नीचा दिखा कर। बच्चों को इतना एटीट्यूड नहीं दिखाते। फैमिली मैटर था सोल्व कर लेते, सोशल मीडिया पर लाकर गलत किया आपने। आपसे ये उम्मीद नहीं थी।
बता दें कि शहनाज के चंडीगढ़ से मुंबई लौटने पर पिता संतोष ने कहा था शहनाज चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी और परिवार से मिलने नहीं आ सकी। उसका घर लोकेशन से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर था। शहनाज के यहां आने की खबर भी हमें मीडिया के जरिए पता चली।
उसने हमें शूटिंग या चंडीगढ़ आने के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके दादाजी की कुछ दिनों पहले ही घुटने की सर्जरी हुई है लेकिन शहनाज ने उनसे मिलना भी ठीक नहीं समझा।
मेरे पास उसकी मैनेजर तक का नंबर नहीं है जिससे मैं बात कर सकूं। हालांकि चंडीगढ़ पहुंची शहनाज की सोशल मीडिया पर उनकी मां, भाई शहबाज, मासी और कजिन भाई राजबीर चीमा संग कई तस्वीरें वायरल हुईं थी।