शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी, उसका रिजल्ट उसके उलट ही निकला। पठान दर्शकों का खूब दिल जीत रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी काफी तगड़ी कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इसका जमकर विरोध किया जा रहा था। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकिनी का विरोध किया गया। जिसके बाद पठान के बायकॉट तक करने की मांग की गई। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म पर इस बायकॉट का कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी बीच अब शाहरुख खान ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी ह
31 Jan, 2023 01:42 PMबॉलीवुड तड़का टीम. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी, उसका रिजल्ट उसके उलट ही निकला। पठान दर्शकों का खूब दिल जीत रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी काफी तगड़ी कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इसका जमकर विरोध किया जा रहा था। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकिनी का विरोध किया गया। जिसके बाद पठान के बायकॉट तक करने की मांग की गई। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म पर इस बायकॉट का कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी बीच अब शाहरुख खान ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, हाल ही में पठान फिल्म की स्टार कास्ट, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख खान ने बताया कि फिल्म बनाने के पीछे हमारा एक ही मकसद होता है, वो है एंटरटेनमेंट। हम किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते।'
उन्होंने कहा, 'हम खुशियां फैलाने के लिए फिल्में बनाते है। हम से गलतियां भी होती है, लेकिन हमारा मकसद सिर्फ खुशी बांटना होता है।' शाहरुख खान के इस जवाब को सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।'

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।