एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'शकुंतलम' में 'किंग असुर' की भूमिका निभाने वाले एक्टर कबीर दुहन सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने खुद अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी दुल्हनिया से रूबरू करवाया है। कबीर की शादी की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं और कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाइयां मिल रही हैं।
24 Jun, 2023 12:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'शकुंतलम' में 'किंग असुर' की भूमिका निभाने वाले एक्टर कबीर दुहन सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने खुद अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी दुल्हनिया से रूबरू करवाया है। कबीर की शादी की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं और कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाइयां मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कबीर दुहन क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बने परफेक्ट लग रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया लाल रंग के जोड़े में सजी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूजे का हाथ थामे नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी एक साथ देखते ही बन रही है।
मिल रही बधाइयों के लिए फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कबीर दुहन ने कहा, 'मैं बहुत खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं। जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं। सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं।'
कबीर दुहन ने हाल ही में पत्नी सीमा को लेकर बातचीत में कहा था कि जब मैं सीमा से मिला तभी मुझे लगा कि यही हैं जो मुझे और मेरे परिवारवालों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं और संभाल भी सकती हैं। हालांकि वो बहुत ही साधारण परिवार से आती है जहां उनके यहां कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नही करता। पेशे से वो एक टीचर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।'