बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर शमिता शेट्टी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता का जन्म 2 फरवरी, 1979 को मैंगलूर में हुआ।
02 Feb, 2018 11:02 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर शमिता शेट्टी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता का जन्म 2 फरवरी, 1979 को मैंगलूर में हुआ।
शमिता ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। इसके अलावा फिल्म 'मेरे यार की शादी है' और 'साथिया' में उनके आइटम नम्बर की काफी तारीफ हुई।
उन्होंने 'जहर', 'फरेब', 'बेवफा', 'कैश', 'मोहब्बत हो गई है तुमसे', 'हे बेबी' सहित अन्य फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है।
शमिता बिग बॉस-3 की प्रतिभागी भी रही हैं। वे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। अपनी बहन की शिल्पा की शादी के लिए शमिता ने बिग बॉस को अलविदा कह दिया था।