एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में शनाया ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
15 Jan, 2022 03:50 PMमुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में शनाया ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में शनाया ब्राउन ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से शनाया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शनाया बेहद बोल्ड लग रही है।
तस्वीरें शेयर करते हुए शनाया ने लिखा- क्या हम सूर्य को वापस ला सकते हैं प्लीज? ठंड है। शनाया कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें शनाया बहुत जल्द करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। करण जौहर ने शनाया को लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया ने करण की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था। वहीं शनाया ने साल 2018 में अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।