पंजाबी मॉडल और सिंगर शहनाज कौर गिल चाहे विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 13'' नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। अक्सर उनके सपोर्ट में ट्विटर पर ट्रेंड्स चलते हैं। शहनाज खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई में फंसी हैं। हाल ही में पंजाब की कैटरीना ने कोरोना की वजह से चीन को धमकी दे डाली।
24 Apr, 2020 01:59 PMमुंबई: पंजाबी मॉडल और सिंगर शहनाज कौर गिल चाहे विवादित रियालिटी 'शो बिग बॉस 13' नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। अक्सर उनके सपोर्ट में ट्विटर पर ट्रेंड्स चलते हैं। शहनाज खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई में फंसी हैं। हाल ही में पंजाब की कैटरीना ने कोरोना की वजह से चीन को धमकी दे डाली।
शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीन को चेतावनी देती हुई दिख रही हैं। पहले शहनाज हिंदी में बात करती हैं, इसके बाद कराटे के साथ चीनी भाषा में चेतावनी देना शुरू कर देती हैं।
सामने आए इस वीडियो में शहनाज कहती हैं- 'ये जो चीन वालों ने हरकत की है ना, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं। बोलना नहीं चेतावनी देना चाहती हूं।' बस इतना कहने के बाद शहनाज कराटे शुरू करती हैं और चीनी भाषा में कुछ बोलती हैं। ये शहनाज की अपनी ही इजाद की हुई कोई भाषा है ये चाइनीज नहीं है।शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।फैंस शहनाज के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बिग बॉस के बाद शहनाज गिल मुझसे शादी करोगे में नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा थे। यह शो कुछ खास कमाल नहीं दिा सका। वहीं एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- 'मैंने मुझसे शादी करोगे शो का हिस्सा बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मुझे इस शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। मेरे पास समय था लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।'
 
काम की बात करें तो शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो में भुला दूंगा में नजर आ चुकी हैं। इस सॉन्ग में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।