बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल को अपने अंदाज और लुक्स से फैंस के दिलों में राज करना बखूबी आता है। आज तक उन्होंने कभी भी अपने फैशन सेंस और लुक से फैंस को निराश नहीं किया। हाल ही में ये खूबसूरत बला एक बार फिर अवॉर्ड नाइट में अपने लुक का कहर ढाती दिखीं। ट्रेडिशनल लुक में शहनाज ने सबका दिल जीत लिया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
10 Oct, 2022 12:34 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल को अपने अंदाज और लुक्स से फैंस के दिलों में राज करना बखूबी आता है। आज तक उन्होंने कभी भी अपने फैशन सेंस और लुक से फैंस को निराश नहीं किया। हाल ही में ये खूबसूरत बला एक बार फिर अवॉर्ड नाइट में अपने लुक का कहर ढाती दिखीं। ट्रेडिशनल लुक में शहनाज ने सबका दिल जीत लिया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में शहनाज सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक को उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां और बालों पर गजरे के साथ कंप्लीट किया है।

पंजाब की ब्यूटी की साउथ इंडियन लुक में खूबसूरती देखते ही बन रही है। इन तस्वीरों को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिन पर फैंस ताबड़तोड़ प्यार बरसा रहे हैं।
<
वर्कफ्रंट पर, शहनाज गिल जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी, जो क्रिसमस के मौके पर 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।
