एक्ट्रेस शहनाज गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। शहनाज टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी चुलबुलेपन के चलते सुर्खियों में आईं थीं। किसी को अंदाज नहीं था पंजाब से आईं एक लड़की बिग बॉस में ऐसा नाम कमाएगी कि आए दिन उसके ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे। हाल ही में शहनाज मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार पहुंची। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज भी थे। भाई के अलावा शहनाज अपने मैनेजर कुशाल जोशी, दोस्त आदित अग्रवाल (सिद्धार्थ शुक्ला के खास दोस्त और ड्राइवर), ड्राइवर मनोज के साथ पहुंची थी।
06 Sep, 2022 08:24 AMमुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। शहनाज टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी चुलबुलेपन के चलते सुर्खियों में आईं थीं। किसी को अंदाज नहीं था पंजाब से आईं एक लड़की बिग बॉस में ऐसा नाम कमाएगी कि आए दिन उसके ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे।
हाल ही में शहनाज मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार पहुंची। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज भी थे। भाई के अलावा शहनाज अपने मैनेजर कुशाल जोशी, दोस्त आदित अग्रवाल (सिद्धार्थ शुक्ला के खास दोस्त और ड्राइवर), ड्राइवर मनोज के साथ पहुंची थी।
इस दौरान शहनाज का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो येलो प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। हाथों में सिल्वर चूड़ियां, कानों में बड़े ईयररिंग्स, नोसपिन,माथे पर लगी बिंदी शहनाज के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।
भले ही शहनाज का लुक सिंपल था लेकिन वह हमेशा की तरह ही प्यारी लग रही थीं। वहीं शहबाज व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आए। शहनाज इस दौरान भाई शहबाज का हाथ थामें नजर आईं। फैंस भाई बहन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर वीडियो आउट हुआ है। ये फिल्म साल 2022 के दिसंबर में रिलीज होगी।
वहीं शहनाज ने हाल ही में अपनी दूसरी बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट किया है।शहनाज साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही हैं। यह फिल्म 2023 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है।