हिन्दी की कहावत ''ऊंची दुकान और फीके पकवान'' तो आपने सुनी ही होगी। अक्सर बड़े-बड़े होटलों में कई ऐसी चीजे होते ही जिनके हमें दौगुने पैसे देने पड़ते हैं। आम लोगों को तरह ही इंडस्ट्री के स्टार्स भी इन बड़े होटलों की कीमत से चौंक जाते हैं।
15 Nov, 2019 12:04 PMमुंबई: हिन्दी की कहावत 'ऊंची दुकान और फीके पकवान' तो आपने सुनी ही होगी। अक्सर बड़े-बड़े होटलों में कई ऐसी चीजे होते ही जिनके हमें दौगुने पैसे देने पड़ते हैं। आम लोगों को तरह ही इंडस्ट्री के स्टार्स भी इन बड़े होटलों की कीमत से चौंक जाते हैं।
हाल ही में म्यूजिक कंपोजर जोड़ी विशाल शेखर के जोड़ीदार शेखर रविजानी को एक होटल के बिल को देखकर जबरदस्त झटका लगा। उनका ये बिल देख आप भी चौंक जाएंगे। शेखर को एक 5 स्टार होटल में 1672 रुपए के तीन उबले अंडे मिले। इस बात की जानकारी खुद शेखर ने ट्विटर पर एक बिल की तस्वीर शेयर कर दी।
यह बिल अहमदाबाद के हयात रीजेंसी होटल का है। इस बिल की कॉपी शेयर करते हुए शेखर ने लिखा है-3 अंड़ों की सफेदी के लिए 1672 रुपए? यह जरूरत से ज्यादा महंगा खाना था। शेखर का ये बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राहुल बोल संग भी हुआ था ऐसा
इससे पहले एक्टर राहुल बोस को भी 5 स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 2 केले के लिए 442 रुपए का बिल बनाकर दे दिया था।बाद होटल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन बाद में इस सही ठहराते हुए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा था कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है।'
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा एक होटल में पहुंची थी जहां उनके खाने में कीड़े निकले थे। मीरा ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।