main page

बिहार-यूपी बॉर्डर में गंगा किनारे बह रहीं कोरोना मृतकों की लाशें, शेखर सुमन-उर्मिला ने जताई चिंता, बोले 'भगवान प्लीज इस तबाही से बचाईए'

Updated 12 May, 2021 11:23:06 AM

कोरोना वायरस ने देश में हड़कंप मचा रखा है। इसके चलते आए दिन हज़ारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बीच बिहार में गंगा नदी के किनारे अध जली लाशें देखकर हर कोई विचलित हो गया है। इस भयावह स्थिति पर शेखर सुमन से लेकर उर्मिला मातोंडकर जैसे कई स्टार्स ने चिंता व्यक्त की है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, "संदिग्ध कोरोना पीड़ितों के 150 से ज्यादा आधे जले हुए शव बिहार में गंगा नदी में तैरते पाए गए। अगर यह ''प्रलय'' नहीं है, तो क्या है? हम इसके लायक नहीं हैं। यह बहुत ही भयावह है। भगवान प्ली

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस ने देश में हड़कंप मचा रखा है। इसके चलते आए दिन हज़ारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बीच बिहार में गंगा नदी के किनारे अध जली लाशें देखकर हर कोई विचलित हो गया है। इस भयावह स्थिति पर शेखर सुमन से लेकर उर्मिला मातोंडकर जैसे कई स्टार्स ने चिंता व्यक्त की है।

 

शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, "संदिग्ध कोरोना पीड़ितों के 150 से ज्यादा आधे जले हुए शव बिहार में गंगा नदी में तैरते पाए गए। अगर यह 'प्रलय' नहीं है, तो क्या है? हम इसके लायक नहीं हैं। यह बहुत ही भयावह है। भगवान प्लीज हमें इस तबाही से बचाईए।"

 

 

Bollywood Tadka

 

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, "मैं बेपनाह अंधेरों को सुबह कैसे कहूं, मैं इन नजारों का अंधा तमाशबीन नहीं। 100 से ज्यादा शव गंगा में बहा दिए गए। दुखद, क्रूर, अमानवीय विश्वास से परे। ओम शांति। #IndiaCovidCrisis।"

 

दिव्येंदु शर्मा ने ट्वीट किया, "शवों को गंगा में तैरते हुए देखा गया है। ये कहां से कहां आ गए हम..। हमारे अधिकांश राज्यों की तरह, अब बिहार भी संकट के दौर से गुजर रहा है। हम आपातकालीन स्थिति में हैं।"
बता दें, कोरोना से मरने वालों की बढ़ती संख्या से हालात कुछ ऐसे हो गए हैं को लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें श्मशान और कब्रस्तानों में जगह नहीं मिल रही है। इसकी सबसे भयावह तस्वीरें बिहार, यूपी बॉर्डर से सामने आईं, जहां कई लाशें गंगा नदी के किनारे बहती दिखाई दी। 

 


 

Content Writer: suman prajapati

Shekhar SumanUrmila Matondkardistractedcorona corpsesflowingGangaaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...