बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश देश हिल गया है। एक्टर के सुसाइड के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और राजनीति को लेकर तेज बहस हो रही है। इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी इसका काला सच सामने ला रहे हैं।
24 Jun, 2020 10:49 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश देश हिल गया है। एक्टर के सुसाइड के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और राजनीति को लेकर तेज बहस हो रही है। इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी इसका काला सच सामने ला रहे हैं।
बीते दिन शेखर सुमन ने ट्वीट करके बॉलीवुड सेलेब्स पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच एक बार फिर शेखर सुमन ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसने सबको हैरान कर दिया।
अब उनका कहना है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा-'यह बिलकुल साफ है। अगर मान लिया जाए कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया है तो वे जिस तरह के स्ट्रॉन्ग, इच्छा शक्ति वाले और बुद्धिमान व्यक्ति थे तो उन्होंने सुसाइड नोट जरूर छोड़ा होता। लोगों की तरह मेरा दिल कहता है कि जो भी दिखाई दे रहा है यह उससे कुछ ज्यादा गंभीर है।'
इससे पहले शेखर ने इंडस्ट्री के लोगों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था-' 'फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहनेवालों के कहर से, चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं।
मुखौटे गिर गए हैं। पाखंडी लोग उजागर हो गए हैं। बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाले जब तक दोषियों को सजा नहीं दी जाती। बिहार जिंदाबाद।'बता दें कि सुशांत केस की मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। दोस्त, परिवार, करीबी रिश्तेदार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी है। सभी के बयान दर्ज हो रहे हैं। पुलिस तीन टीमें बनाकर इस केस की जांच कर रही हैं।