main page

राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत करने मुंबई के जुहू थाने पहुंची शर्लिन चोपड़ा, काम के पैसे न देने का लगाया आरोप

Updated 14 October, 2021 04:08:29 PM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न वीडियो बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो महीने बाद यानि 21 सितंबर को राज को जेल से रिहा किया गया था। राज इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज को लेकर कई तरह के खुलासे और आरोप लगाए थे। अब शर्लिन राज के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपने वकीलों के साथ जुहू पुलिस थाने पहुंची है।

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न वीडियो बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो महीने बाद यानि 21 सितंबर को राज को जेल से रिहा किया गया था। राज इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज को लेकर कई तरह के खुलासे और आरोप लगाए थे। अब शर्लिन राज के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपने वकीलों के साथ जुहू पुलिस थाने पहुंची है।

Bollywood Tadka

शर्लिन का कहना है कि राज ने उनके काम के पैसे अभी तक नहीं दिए हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस मुंबई पुलिस में राज के खिलाफ FIR दर्ज करना चाहती हैं। शर्लिन अभी जुहू पुलिस थाने के अंदर गई हैं। बाहर आकर मीडिया से बात करेंगी।

Bollywood Tadka
बता दें राज की गिरफ्तारी के बाद शर्लिन ने राज के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और किस करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी थे। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। 2019 से वो राज के एडल्ट ऐप्लिकेशन्स के लिए कंटेंट बना रही थी इसी दौरान राज एक बार उनके घर में घुस आए और शर्लिन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शर्लिन के राज पर यौन शोषण के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में राज के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच के बाद राज के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें राज इन दिनों जमानत पर बाहर हैं और परिवार के साथ घर पर हैं। राज पर अपने साथियों की मदद से पोर्न फिल्में शूट करने और उसके कंटेंट को अलग-अलग कंपनियां बनाकर उससे मोटी रकम कमाने के आरोप लगे थे। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें राज के इस गोरखधंधे का बारे में कोई जानकारी थी।

Content Writer: Parminder Kaur

sherlyn chopracomplaintraj kundrajuhu police stationBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...