main page

शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई छेड़छाड़, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Updated 14 April, 2023 10:28:21 AM

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

मुंबई. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

Bollywood Tadka
शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी लिखवाया है कि उस सख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। 

Bollywood Tadka
शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें बीते दिनों शर्लिन और राखी सावंत के बीच भी काफी कहा-सुनी देखने को मिली थी। दोनों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों को साथ भी देखा गया था। इसके अलावा शर्लिन ने फिल्ममेकर साजिद खान और राज कुंद्रा को लेकर भी कई बयान दिए थे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sherlyn chopramolestedcase filedfinancierBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...