main page

साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बाद बोलीं शर्लिन चोपड़ा- उसे बिग बॉस से बाहर निकाल जेल में डालो

Updated 21 October, 2022 04:59:15 PM

बिग बॉस 16 में साजिद खान की मौजूदगी को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा काफी गर्माई हुई हैं। बीते गुरुवार एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शर्लिन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस अब फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ समन जारी कर सकती है। सिटी पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इस बात की पुष्टि की।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 में साजिद खान की मौजूदगी को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा काफी गर्माई हुई हैं। बीते गुरुवार एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शर्लिन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस अब फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ समन जारी कर सकती है। सिटी पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इस बात की पुष्टि की।

 

शिकायत दर्ज कराने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्ममेकर को सलाखों के पीछे डाला जाए क्योंकि कानून से कोई ऊपर नहीं है।

Bollywood Tadka

 

शर्लिन ने मीडिया से कहा "साजिद ने मुझे अपना निजी अंग दिखाकर रेटिंग के लिए कहा था। वह फराह खान का भाई है जो कि शाहरुख खान और सलमान खान की करीबी है। मैं उसके सामने क्या हूं?”

 

बता दें, #MeToo के दौरान साजिद खान पर साल 2018 में बॉलीवुड से जुड़ीं 9 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इनमें शर्लिन चोपड़ा के साथ, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना करीमी सहित भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेसेस भी शामिल है।  

Content Writer: suman prajapati

Sherlyn ChopraSajid KhanjailedBigg Boss 16Bollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...