एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से है। एक्ट्रेस 48 की उम्र में भी अपनी ब्यूटी से लोगों को खूब मात देती हैं और अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में बी-टाउन की इस दिवा ने रेड आउटफिट में एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
26 Oct, 2023 12:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से है। एक्ट्रेस 48 की उम्र में भी अपनी ब्यूटी से लोगों को खूब मात देती हैं और अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में बी-टाउन की इस दिवा ने रेड आउटफिट में एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी रेड कलर की ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
हाथ में गोल्डन चूड़ा, रिंग्स और कानों में बालियां एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रही हैं। अपने लुक से दीवाना बनाते हुए शिल्पा सीढ़ियों पर कातिलाना पोज दे रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हाल ही में फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।