एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस की इस खूबसूरती का राज योगा और वर्कआउट है। शिल्पा योगा और वर्कआउट की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
29 Jun, 2021 10:04 AMमुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस की इस खूबसूरती का राज योगा और वर्कआउट है। शिल्पा योगा और वर्कआउट की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में शिल्पा व्हाइट टॉप और प्रिंटेड जैगिंग में नजर आ रही है। लो बन से शिल्पा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा आकर कहते हैं 'भांगड़ा पावा कमॉन।' इसके बाद शिल्पा भांगड़ा करते हुए कार्डियो एक्सरसाइज करने लगती हैं। शिल्पा का ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस परेश रावल, मीजान जाफरी, और प्रनीता सुभाष के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी।
