main page

अंतिम सफर पर स्वर कोकिला: नानी लता मंगेशकर के निधन से टूटी श्रद्धा कपूर,चेहरे पर मायूसी लिए आखिरी दर्शन के लिए पहुंची नातिन

Updated 06 February, 2022 02:27:15 PM

दिग्गज सिंगर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में लता ताई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लता ताई के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उनके जाने के गम से दुखी है।हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कुछ स्टार्स लता ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।

मुंबई: दिग्गज सिंगर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में लता ताई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लता ताई के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उनके जाने के गम से दुखी है।

Bollywood Tadka

हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कुछ स्टार्स लता ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।

Bollywood Tadka

श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर के बीच आखिर ऐसा क्या खास रिश्ता है जो वह हर पल उनके साथ खड़ी नजर आईं। 

Bollywood Tadka

दरअसल, श्रद्धा कपूर का स्वर कोकिला लता मंगेशकर से खास रिश्ता है। श्रद्धा कपूर और लता की रिश्तेदार हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं।

Bollywood Tadka

इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हैं। नानी के निधन से श्रद्धा बुरी तरह टूट गईं हैं। आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी लिए श्रद्धा कपूर को लता जी के घर के बाहर देखा गया। 

Bollywood Tadka

शनिवार को जब लता के तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी तो रात को श्रद्धा कपूर मां शिवांगी कपूर के साथ नानी से मिलने  हॉस्पिटल  पहुंची थी। इस दौरान श्रद्धा ने कहां सोचा था ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी। हमारी तरफ से श्रद्धा कपूर और लता ताई की फैमिली को सांत्वना। 

Content Writer: Smita Sharma

Shraddha KapoorarrivedaajiLata Mangeshkarhouselast ritesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...