main page

बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर श्रद्धा कपूर से मांगी मदद, एक्ट्रेस के अनदेखा करने पर भड़के यूजर्स, बोले- क्या फायदा इतने पैसे का

Updated 10 September, 2021 10:30:20 AM

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। लोग एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग श्रद्धा से मदद मांगता है और एक्ट्रेस उसे अनदेखा कर देती है। ये देख कर लोग श्रद्धा पर भड़क गए हैं और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। लोग एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग श्रद्धा से मदद मांगता है और एक्ट्रेस उसे अनदेखा कर देती है। ये देख कर लोग श्रद्धा पर भड़क गए हैं और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Bollywood Tadka
वीडियो में श्रद्धा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही है। हाई बन, शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ जुहू में लंच करने के बाद वापस आती हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग उनसे मदद मांगता है लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बात करने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उसे अनदेखा कर देती हैं और उसकी मदद नहीं करती हैं। ये सब देख कर लोग श्रद्धा को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'इतने बड़े लोग हैं, एक गरीब की मदद नहीं कर सकते।'

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- इतनी हालत तो उस गरीब से भी बदतर है नाम के ही सेलिब्रिटी हैं।

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या फायदा इतने पैसे का उस अक्ल जी को 10 रुपये नहीं दे सकी।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'नागिन' और 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shraddha kapoorhelpold manusersangryactressBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...