बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लॉकडाउन में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। कुछ समय पहले ही श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर आईं थीं। वहीं अब अनलॉक-1 के बीच एक बार फिर एक्ट्रेस घर से बाहर निकली लेकिन इस बार अपने परिवार के सदस्य के साथ नहीं बल्कि उनके रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ उनके साथ थे।
10 Jun, 2020 12:41 PMमुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लॉकडाउन में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। कुछ समय पहले ही श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर आईं थीं। वहीं अब अनलॉक-1 के बीच एक बार फिर एक्ट्रेस घर से बाहर निकली लेकिन इस बार अपने परिवार के सदस्य के साथ नहीं बल्कि उनके रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ उनके साथ थे। श्रद्धा रोहन के साथ स्कूटी राइड पर निकलीं। इस राइड के दौरान दोनों बिना हेलमेट के नजर आए। इस दौरान श्रद्धा बेहद सिंपल अंदाज में दिखीं।
लुक की बात करें तो रोहन घुटने को शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए देखा जा जा सकता है जबकि, श्रद्धा काले रंग की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट के साथ दिखीं। दोनों ही मास्क पहने दिखाई दिए। जैसे ही श्रद्धा ने देखा की पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छिपा लिया।
खबरें हैं कि श्रद्धा लंबे समय से रोहन को डेट कर रही हैं। हालांकि रोहन और श्रेष्ठा दोनों ने इस बात से इंकार किया है कि उनके बीच कोई रिलेशनशिप चल रहा है। बता दें कि रोहन श्रेष्ठा टिनसेल शहर के प्रसिद्ध फोटोग्राफरों में से एक है।
काम की बात करें तो द्धा कपूर आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 3 में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राॅफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थीं।