बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रैस आलिया भट्ट में मन मुटाव की खबरें सामने आ रही हैं।
16 Aug, 2017 12:24 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रैस आलिया भट्ट में मन मुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की राहें एक दूसरे से अलग हो गई हैं।
खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट कर रहे थे। हालांकि यह बात अलग है कि दोनों ने कभी भी अपने अफेयर की खबरों को सही नहीं ठहराया। दोनों को कुछ समय पहले शॉपिग फिर पार्टी करते हुए साथ-साथ देखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ और आलिया इस रिश्ते से आजाद हो चुके हैं और यह दूरी एक पल की नहीं बल्कि हमेशा के लिए है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और तभी से ये दोनों एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं।
यह तक भी बात सामने आई है कि इन दोनों के रिश्ते में पड़ी दरार की वजह फिल्मों में इनके अपने को-स्टार से नजदीकी को भी माना जा रहा है।
कहा जाता है कि सिद्धार्थ की जैकलिन से और आलिया की अपने सीनियर एक्टर के साथ बढ़ी नजदीकी इन दोनों को अलग करने की वजह बनी