main page

नहीं रही साउथ की मशहूर सिंगर संगीता साजिथ, किडनी की समस्या से थीं पीड़ित

Updated 23 May, 2022 07:47:49 AM

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। जहां बीते दिनों कई माॅडल्स ने सुसाइड किया। वहीं अब साउथ फिल्मों की जानीमानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ दुनिया को अलविदा कह गईं।  उन्होंने 22 मई को तिरुवनंतपुरम में अपने घर में  46 की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और उनकी इलाज भी चल रहा है। उनके आकस्मिक निधन पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका लगा है।

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। जहां बीते दिनों कई माॅडल्स ने सुसाइड किया। वहीं अब साउथ फिल्मों की जानीमानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ दुनिया को अलविदा कह गईं।  उन्होंने 22 मई को तिरुवनंतपुरम में अपने घर में  46 की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और उनकी इलाज भी चल रहा है। उनके आकस्मिक निधन पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका लगा है।

Bollywood Tadka

संगीता साजिथ के अचानक निधन से परिवारवालों को काफी धक्का लगा है। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी उनके यूं अचानक चले जाने से शोक मना रहे है।


 Bollywood Tadka

संगीता ने 90 के दशक में उन्होंने गायन की शुरुआत की थी। उन्होंने एसए चंद्रशेखर की फिल्म नालैया थेरपू, जो 1992 में आई थी में पहली बार अपनी आवाज दी थी। वहीं, प्रभु देवा की फिल्म मिस्टर रोमियो का गाना थन्नेरई कधालिकुम... 90 के दशक में खूब पॉपुरल हुआ था। इस गाने को मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने संगीत दिया था। संगीता ने 1998 में आई मलयालम फिल्म एन्नु स्वांथम जानकट्टी के लिए भी अपनी आवाज देकर वे काफी फेमस हो गई थी।  उन्होंने कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में करीब 200 से ज्यादा गाने गाए। 


 

Content Writer: Smita Sharma

famous singersangeeta sajithpasses awaykidney problemBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...