main page

रसोड़े में कौन था...मीम से चर्चा में आईं 'साथ निभाना साथिया' की 'कोकिलाबेन', वीडियो देख स्मृति ईरानी बोली-क्या से क्या हो गए देखते देखते

Updated 26 August, 2020 01:41:32 PM

टीवी शो  ''साथ निभाना साथिया '' फेम कोकिलाबेन का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस शो में कोकिलाबेन को उनके सख्त व्यवहार के लिए जाना जाता है। वायरल वीडियो में कोकिलाबेन के डायलॉग को फनी तरीके से पेश किया गया है। जिसे देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो को मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर यशराज मुखाते ने बनाया है। यशराज ने कोकिलाबेन के सीरियस डायलॉग को एक ''कूल'' बैकग्राउंड म्यूजिक देते हुए मजेदार रैप में बदल दिया।

मुंबई. टीवी शो  'साथ निभाना साथिया ' फेम कोकिलाबेन का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस शो में कोकिलाबेन को उनके सख्त व्यवहार के लिए जाना जाता है। वायरल वीडियो में कोकिलाबेन के डायलॉग को फनी तरीके से पेश किया गया है। जिसे देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो को मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर यशराज मुखाते ने बनाया है। यशराज ने कोकिलाबेन के सीरियस डायलॉग को एक 'कूल' बैकग्राउंड म्यूजिक देते हुए मजेदार रैप में बदल दिया। 

Bollywood Tadka
 यशराज ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर करते हुए मुखाते ने लिखा, "दुनिया का सबसे मुश्किल काम: कोकिलाबेन को गाते हुए दिखाना"। वहीं उन्होंने लोगों से कहा है कि यदि आप हमारा वीडियो शेयर करें तो क्रेडिट देना न भूलें! इस वीडियो को 1,864000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं मशहूर हस्तियों से लेकर आम लोग इस वीडियो की तारीफ करते हुए मुखाते को 'सुपर टैलेंटेड' करार दिया है। उनके वीडियो को 'उच्च स्तर' का और 'बहुत ही रोमांचित' करने वाला वीडियो कहा है। एक्टर राजकुमार राव ने लिखा, "भई, तुम बहुत प्रतिभाशाली हो। वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर रीट्वीट करते हुए लिखा, "ओह एकदम.... कमाल है&

हाल ही में इस वीडियो ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी ध्यान आकर्षित किया है। ईरानी ने मनोरंजक वीडियो का लुत्फ उठाते हुए इसे अपने फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा- "क्या से क्या हो गया देखते-देखते" हालांकि बाद में स्मृति ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया था।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

smriti iranireactionkokilabenrap videoyashraj mukhateLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...