बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान हाल ही में अपनी बेटी इनाया के साथ ईवनिंग वॉक करती हुई नजर आईं। दरअसल, सोहा बेटी इनाया के साथ मुंबई की सड़कों पर उनको घूमाते और मस्ती करती हुई दिखीं।
29 Jun, 2018 04:18 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान हाल ही में अपनी बेटी इनाया के साथ ईवनिंग वॉक करती हुई नजर आईं। दरअसल, सोहा बेटी इनाया के साथ मुंबई की सड़कों पर उनको घूमाते और मस्ती करती हुई दिखीं।
इस दौरान सोहा ग्रीन कुर्ती और रेड सलवार में दिखीं। इस सिंपल लुक में भी वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बाल खुले हुए थे। वह बिल्कुल सिंपल लुक में दिखीं।
हालांकि सोहा से ज्यादा लोग उनकी बेटी इनाया को पसंद करते हुए नजर आए।
इनाया ने फ्लॉवर प्रिंटेड फ्रॉक और व्हाइट जूते पहने हुए थे। इसके अलावा उनके सिर पर बो स्टाइल हैडबैंड भी था।
बता दें कि सोहा-कुणाल की बेटी इनाया सोशल मीडिया सैफ-करीना के बेटे तैमूर की तरह ही पॉपुलर स्टार किड हैं।
लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। आए दिन इनाया की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।