एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर शेयर है और कहा है कि अब घर पर रहना शौक बन गया है।
09 May, 2021 10:22 AMमुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर शेयर है और कहा है कि अब घर पर रहना शौक बन गया है।
तस्वीर में सोनाक्षी ग्रे आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सोनाक्षी काफी हॉट लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा- 'हम उस बिंदु पर पहुंच गए जहां घर में रहना एक शौक बन गया है।' इसके साथ हैशटैग में एक्ट्रेस ने लिखा- 'कोरोना भगाओ, वैक्सीन लगवाओ।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनाक्षी को फिल्म 'दबंग 3' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक दूधिया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।