main page

राॅयल वेडिंग से सोनाक्षी-तमन्ना का राॅयल लुक आया सामने, देखें सेलेब्स की Latest Photos

Updated 12 March, 2019 11:56:40 AM

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च को डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी रचाई। इसके बाद 10 मार्च को एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की।

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च को डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी रचाई। इसके बाद 10-11 मार्च को एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। पार्टी में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#akashambani #shlokamehta wedding ❤️#bigfatindianwedding #desibride #weddingoftheyear @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Mar 11, 2019 at 1:38pm PDT

 

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तमन्ना भाटिया, प्रीति जिंटा सहित कई सेलेब्स पहुंचे। इस सेलेब्स की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। पार्टी में  आकाश और श्लोका दोनों रेड एंड पिंक आउटफिट्स में दिखे। आकाश जहां शेरवानी में थे, वहीं श्लोका ने हाई-वेस्टेट लहंगे में खूबसूरत दिखीं।

 

तमन्ना भाटिया

पार्टी में तमन्ना भाटिया 'तमन्ना पंजाबी कपूर' कलेक्शन का लहंगा पहने खूबसूरत अंदाज में दिखीं।  मेहरुन कलर के इस लहंगे पर  मिरर वर्क किया हुआ था। इसके साथ ही तमन्ना ने लाइट मेकअप किया था। तमन्ना ने अपने लुक को स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया था। 

 

सोनाक्षी सिन्हा 

आकाश- श्लका के रिसेप्शन में सोनाक्षी एलीगेंट लुक में दिखीं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की ग्लिटरिंग गोल्ड साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने चोकर नेकलेस और रिंग से अपने लुक को पूरा किया।

: Smita Sharma

sonakshi sinhatamannaah bhatiaLatest PhotosBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsCelebrity

loading...