main page

सोनम कपूर ने पूछा इंडिया में कब लगेगी कोविड वैक्सीन! यूजर्स बोले- तुम्हारे फोन में गूगल नही है

Updated 25 February, 2021 04:52:10 PM

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इसके केस फिर से बढ़ने लगे है। कोरोना वैक्सीन भी तेजी से सभी को लगाई जा रही है। अब 1 मार्च से 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू क‍िया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इसके केस फिर से बढ़ने लगे है। कोरोना वैक्सीन भी तेजी से सभी को लगाई जा रही है। अब 1 मार्च से 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू क‍िया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन के बारे में सवाल किया है। जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
सोनम ने ट्वीट कर लिखा- क्या कोई मुझे समझा सकता है कि हमारे ग्रैंडपेरेंट्स और पेरेंट्स भारत में कैसे वैक्सीन लगवा सकते हैं और ये कब उपलब्ध है? मैं बहुत कंफ्यूज हूं? हर किसी से अलग चीज सुनने को मिल रही है। मैं वास्तव में उनके लिए ये चाहती हूं।' सोनम का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
एक यूजर ने लिखा- आपको न्यूज पेपर पढ़ना चाहिए और सरकारी प्लान के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- कॉमनसेंस का इस्तेमाल करिए और ऑफिशियल साइट पर जाइए।

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम्हारे फोन में गूगल नही है क्या?

Bollywood Tadka
बता दें सोनम इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सोनम के साथ विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे दिखाई देने वाले हैं। शोमे मखीजा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonam kapoorcovid 19vaccinesocial mediauserstrollBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...