main page

फेमस मैगजीन के लिए सोनम कपूर ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, तस्वीरों में दिखा राॅयल लुक

Updated 01 August, 2019 11:37:57 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। अपने फैशन स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस सोनम को फैशन क्वीन मानते है। उनके फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। अपने फैशन स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस सोनम को फैशन क्वीन मानते है। उनके फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। एक बार फिर सोनम ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोनम ने हाल ही में एक फैशन और वेडिंग मैगजीन के लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया है।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

इस ब्राइडल फोटोशूट से सामने आई तस्वीरों में सोनम रॉयल दुल्हनिया लग रही है। दरअसल, सोनम ब्राइडल एशिया के अगस्त अंक की कवर गर्ल है और इस मैगजीन के पहले कवर सोनम की जो तस्वीर है, उसमें वह बेइंतहा खूबसूरत नजर आ रही है।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

तस्वीर में सोनम पेस्टल कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। ग्रीन नेकलस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। सोनम ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

एक तस्वीर में सोनम गोल्डन और सिल्वर रंग के कॉम्बिनेशन वाले लंहगे में दिखाई दे रही है। वहीं नॉट वाला ब्लाउज सोनम के इस लुक में चार चांद लग रहा है। साथ ही सोनम ने अपने जुड़े में जो लाल रंग के गुलाबों को सजाया है, उससे तो उनका ओवरऑल लुक ही रॉयल सा हो गया। सोनम की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म में सोनम जोया सोलंकी का किरदार निभाएंगी। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनम साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। सोनम और आनंद ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला लिया। शादी के बाद अब अक्सर कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। 

: Smita Sharma

sonam kapoorSonam Kapoor Photobridal lookphotoshootlatest picturesinstagramb Bollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...