एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया की दुनिया में खासी एक्टिव रहती हैं। बीते शनिवार सोनम अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति मनाई। इस दौरान वह अपने लुक से फेस्टिव वाइब्स देती दिखीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। सोनम का ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
16 Jan, 2023 02:02 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया की दुनिया में खासी एक्टिव रहती हैं। बीते शनिवार सोनम अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति मनाई। इस दौरान वह अपने लुक से फेस्टिव वाइब्स देती दिखीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। सोनम का ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

ये तस्वीरें शेयर कर सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा-'कल परिवार के साथ मकर संक्रांति पूजा के लिए।'

इन तस्वीरों में सोनम अपने लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान वह पर्पल और नारंगी कलर के अनारकली सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ईयरिंग्स से एक्सेसराइज किया है। ओवरऑल लुक में अनिल कपूर की बेटी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

फैंस सोनम की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें, सोनम कपूर ने अगस्त 2022 में पति आनंद आहूजा के बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने वायु रखा है। बेटे के साथ सोनम अक्सर अपनी प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।