main page

बर्थडे पर सोनम कपूर ने पिता के लिए लिखी खूबसूरत पोस्ट, करीना कपूर ने यूं दी एक्टर को शुभकामनाएं

Updated 24 December, 2020 06:00:32 PM

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर आज 64 साल के हो गए हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी खास अंदाज में एक्टर को विश कर रहे हैं। सोनम कपूर से लेकर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश की बधाई दी है।

मुंबई. बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर आज 64 साल के हो गए हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी खास अंदाज में एक्टर को विश कर रहे हैं। सोनम कपूर से लेकर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश की बधाई दी है। आइए देखते हैं स्टार्स के पोस्ट....


सोनम कपूर

Bollywood Tadka


सोनम कपूर ने पिता के सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, डैडी ... आप हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, दयालु, उदार इंसान हैं, और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, जिसे आपके जैसे पापा मिले। मुझे आपकी बहुत याद आती है। नए साल पर आपको देखने का इंतजार कर रही हूं। सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है।

 

रिया कपूर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

अनिल की छोटी बेटी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर पिता को बर्थडे विश किया है। रिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "मेरी आत्मा को जन्मदिन मुबारक हो। मेंटर, फ्रेंड, डैड, दोस्त, पिता, प्रतियोगी है। मैं आपके बिना रह नहीं सकती।

 


करीना कपूर 

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अनिल के साथ तस्वीर शेयर कर बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की बधाई अनिल जी, मेरे हमेशा पसंदीदा। हम दोनों जिंदगी और कैमरे पर हमेशा अपना अच्छा शॉट दे सकते हैं, हमेशा शानदार।' 


अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश किया है। अनुराग ने फिल्म AKvsAK का पोस्टर भी शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा-"आज जब #AKvsAK रिलीज हो रही है .. मैं फिल्म 'ऑल्विन कालीचरण' के लॉन्च की तस्वीरों को लगाना चाहता हूं जो फिल्म कभी नहीं बनी। 
बता दें अनिल ने अपना बर्थडे पत्नी सुनीता कपूर, को-स्टार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोहली और डायरेक्टर राज मेहता के साथ सेलिब्रेट किया है।
 

 

: Parminder Kaur

sonam kapoorkareena kapoorrhea kapooranurag kashyapwishesbirthdayanil kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...