main page

शादी की खबरों के बीच बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ स्पॉट हुई सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

Updated 17 April, 2018 04:44:01 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में अपने बॉयफ्रैंड के साथ बांद्रा में नजर आई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सोनम ने पिंक कलर का सूट और साथ में ईयरिंग्स वियर किए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 6 और 7 मई को होगी। शादी मुंबई में ही बांद्रा के एक होटल में रचाई जाएगी। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। खबर तो ये भी है कि शादी के लिए रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को न्योत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर हाल ही में अपने बॉयफ्रैंड के साथ बांद्रा में नजर आई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सोनम ने पिंक कलर का सूट और साथ में ईयरिंग्स वियर किए हुए हैं।

 

Bollywood Tadka

 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 6 और 7 मई को होगी। शादी मुंबई में ही बांद्रा के एक होटल में रचाई जाएगी। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। खबर तो ये भी है कि शादी के लिए रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को न्योता भी भेजा जा चुका है।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि सोनम कपूर काफी सालों से आनंद के साथ रिलेशनशिप में हैं। पहले खबरें थीं कि ये सोनम कपूर और आनंद डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने स्विटजरलैंड को चुना है लेकिन अब कहा जा रहा है कि करीब 150 लोग इस शादी को अटेंड करेंगे।

 

Bollywood Tadka

 

इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था। दोनों घरों के वृद्धों को वहां जाने में परेशानी होती इसलिए तय किया गया कि शादी मुंबई में ही होगी। संगीत सेरिमनी को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी कपूर परिवार ने फराह खान को दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत के लिए अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में रिहर्सल शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है। 

 

Bollywood Tadka

:

sonam kapoorboyfriendanand ahuja

loading...