63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन बीते शनिवार को मुंबई में किया गया। इस इवैंट में कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। ये शो शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किया। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रैस सोनम कपूर भी पहुंची। वैसे सोनम अपने लुक और ड्रैसिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक को लो
22 Jan, 2018 11:19 AMमुबंई: 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन बीते शनिवार को मुंबई में किया गया। इस इवैंट में कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। ये शो शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किया। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रैस सोनम कपूर भी पहुंची।
वैसे सोनम अपने लुक और ड्रैसिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं और लड़कियां उनको कॉपी भी करने की कोशिश करती हैं। लेकिन बात करें इस अवार्ड की तो इस बार सोनम ने अपने सभी फैंस को निराश किया।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर सोनम सबसे वर्स्ट ड्रेस में नजर आई। वे ब्लैक आउटफिट में थी। वे कैप्री पहनकर ही इवेंट में पहुंच गईं। कैप्री के साथ उन्होंने ओवरकोर्ट भी पहन रखा था।
सोनम का लुक इतना अजीब दिख रहा था कि वहां मौजूद लोग उनको देखकर हैरान रह गए। इतना ही नहीं उनकी ड्रैस में से उनके क्लीवेज साफ दिखाई दे रहे थे। उनकी आउटफिट बिल्कुल भी सोनम पर सूट नहीं कर रही थी। वैसे सोनम ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है।