main page

किसानों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुंची एक्ट्रेस सोनिया मान, हाथों में पोस्टर थामे प्रर्दशन करती आईं नजर

Updated 23 July, 2021 12:19:42 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। हाल ही में किसान जंतर मंतर पहुंचे हैं और किसान संसद की शुरूआत की है। इसी बीच एक्ट्रेस सोनिया मान किसानों के समर्थन में उतरी है। इससे पहले भी कई पंजाबी स्टार्स किसानों के समर्थन के लिए आगे आए हैं। सोनिया ने प्रर्दशन करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की है।

मुंबई. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। हाल ही में किसान जंतर मंतर पहुंचे हैं और किसान संसद की शुरूआत की है। इसी बीच एक्ट्रेस सोनिया मान किसानों के समर्थन में उतरी है। इससे पहले भी कई पंजाबी स्टार्स किसानों के समर्थन के लिए आगे आए हैं। सोनिया ने प्रर्दशन करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की है।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में सोनिया कुर्ते में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और व्हाइट दुपट्टे से सोनिया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी सिंपल लग रही है। सोनिया किसानों का समर्थन करने के लिए जंतर मंतर पहुंची है। एक्ट्रेस किसानों के बीच बैठ कर खड़े होकर हाथों में पोस्टर लेकर प्रर्दशन करती दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka
बता दें सोनिया से पहले दिलजीत दोसांझ, गुरप्रीत घुग्गी, जस बाजवा, हिमांशी खुराना, बब्बू मान और अनमोल गगन मान सहित कई पंजाबी स्टार्स किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे।

Bollywood Tadka

दिलजीत ने किसानों को 1 करोड़ रुपये भी दान किए थे ताकि वह गर्म कपड़े खरीद सकें और उन्हें सर्द रातों में थोड़ा आराम मिल सके। किसान संसद में 200 किसानों का जत्था आया है। जिसमें राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेता शामिल हैं। दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें प्रदर्शन की इजाजत दी है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonia mannreachedjantar mantarsupportfarmersBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity News

loading...