कन्नड़ के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार ने निधन से सोशल मीडिया पर आंसूओं का सैलाब आ गआ है। 46 की उम्र में एक्टर के निधन से उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। पुनीत का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वो मौत से जिंदगी की जंग न जीत सके और कम उम्र में ही चल बसे। अब स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक्टर आर माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोब
29 Oct, 2021 05:19 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार ने निधन से सोशल मीडिया पर आंसूओं का सैलाब आ गआ है। 46 की उम्र में एक्टर के निधन से उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। पुनीत का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वो मौत से जिंदगी की जंग न जीत सके और कम उम्र में ही चल बसे। अब स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
एक्टर आर माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। दिल टूट गया है।'
वहीं एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है।
सोनू सूद ने शोक जताते हुए लिखा- 'दिल टूट गया, आपको हमेशा याद करेंगे भाई।'
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने लिखा, 'भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत।'