main page

रियल हीरो: अब 3 राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद ने किया बसों का इंतजाम, आंखों में आंसू लिए विदा हुए लोग

Updated 18 May, 2020 07:50:58 AM

कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण लोगों की कई रह की आर्थिक तंगी का सामना कर पड़ रहा है। इस लाॅकडाउन का अधिक प्रभाव अब अन्य प्रदेशों से काम के लिए आए मजदूरों पर पड़ रहा है। प्रवासी मजदूर रहने की जगह, दो वक्त के खाने की चिंता में अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर हो गए। उनका ये सफर आसान बनाने के लिए सरकार तो कोशिशें कर ही रही है, इसके साथ ही कई अन्य सेलेब्रिटीज भी इनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण लोगों की कई रह की आर्थिक तंगी का सामना कर पड़ रहा है। इस लाॅकडाउन का अधिक प्रभाव अब अन्य प्रदेशों से काम के लिए आए मजदूरों पर पड़ रहा है। प्रवासी मजदूर रहने की जगह, दो वक्त के खाने की चिंता में अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर हो गए। उनका ये सफर आसान बनाने के लिए सरकार तो कोशिशें कर ही रही है, इसके साथ ही कई अन्य सेलेब्रिटीज भी इनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

Bollywood Tadka

वहीं मुंबई में फंसे कर्नाटक के मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अब अन्य प्रदेशों के मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शनिवार को उन्होंने यूपी-बिहार-झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया। उन्होंने सभी तरह की सरकारी अनुमति के साथ मजदूरों को वहां से भेजा।प्रवासी मजदूरों से भरी कई बसें शनिवार को मुंबई के वडाला इलाके से यूपी के लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों व बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के लिए रवाना हुईं।

Bollywood Tadka

इस काम में उनकी दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया। वे भी उनकी इस पहल का एक प्रमुख हिस्सा हैं। इन प्रवासियों को विदा करने के लिए सोनू सूद खुद मौजूद रहे। मुसाफिरों में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए उन्होंने रोजे के लिए खास भोजन किट भी प्रदान की। मुंबई से विदा होते समय तमाम यात्रियों के इस मौके पर आंसू छलक आए।

Bollywood Tadka


मदद के लिए सब कुछ करेंगे सोनू

इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा-'ये मेरे लिए बहुत भावुक यात्रा रही है क्योंकि इन प्रवासियों को अपने घरों से दूर सड़कों पर घूमते हुए देख मुझे बहुत दुःख हुआ। मैं प्रवासियों को घर भेजना तब तक जारी रखूंगा जब तक कि अंतिम प्रवासी अपने घर और चाहने वालों से ना मिल जाए। ये काम वास्तव में मेरे दिल के करीब है और मैं इसमें अपना सबकुछ लगा कुछ दूंगा।'

Bollywood Tadka

रमजान में खाना बांट रहे हैं सोनू

इसके अलावा सोनू ने रमजान के दौरान वंचित परिवारों के बीच खाना बंटवाने का भी इंतजाम किया है। वे भिवंडी क्षेत्र में प्रवासियों के लिए भोजन किट पहुंचवा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई स्थित अपने होटल को भी कोरोना से लड़ रहे मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए दिया है। सोनू ने पंजाब में डॉक्टरों के लिए भी 1,500 से ज्यादा पीपीई किट दिए। 

Bollywood Tadka

मजदूरों को पहुंचाया था कर्नाटक

इससे पहले हाल ही में सोनू ने मुंबई में फंसे कर्नाटक के 350 से ज्यादा मजदूरों की मदद करते हुए उन्हें गुलबर्गा पहुंचाया था। इसके लिए 10 बसों का पूरा खर्चा उन्होंने ही उठाया था। तब भी उन्होंने दोनों राज्यों से सभी तरह की अनुमति लेने के बाद ये काम किया था।

 

बता दें कि जरूरत के वक्त सोनू हमेशा आगे आकर देश और देशवासियों की मदद करते हैं। इससे पहले उन्होंने पुलवामा अटैक सर्वाइवर्स को जिम और साइकिल सौंपी थी। वे कई एसिड अटैक सर्वाइवर्स की भी मदद कर चुके हैं। उन्होंने पैरालम्पिक एथलीटों को भी अपना समर्थन दिया था। 
 

: Smita Sharma

sonu soodsentmigrantmaharashtraUPBiharJharkhandReal HerolockdowncoronavirusBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...